फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike riding youth snatched mobile from person

बाइक सवार युवकों ने व्यक्ति से छीना मोबाइल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 02:21 AM IST
विज्ञापन
Bike riding youth snatched mobile from person
शहर की विजय कॉलोनी में बाइक सवार दो युवकों ने बिहार के पिपरा निवासी जितेंद्र के हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। इसकी शिकायत उसने पुलिस को दी। पुलिस ने दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बिहार के सुपौल जिले के लाल पीर पिपरा निवासी जितेंद्र कुमार ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इन दिनों विजय कॉलोनी में रहता है। सोमवार रात को वह कॉलोनी में ही निजी काम से जा रहा था। इस दौरान उसके परिचित का फोन आया। वह फोन सुनते हुए सड़क किनारे किनारे पैदल चल रहा था। तभी पीछे से बाइक पर सवार होकर दो अज्ञात युवक आए। इससे पहले वह कुछ समझ पाती आरोपी बाइक सवार युवकों ने उसके हाथ से मोबाइल छीन लिया। इसके बाद आरोपी बाइक सवार युवक वहां से फरार हो गए। उसने शोर मचाया और आरोपियों का पीछा किया, लेकिन आरोपी अंधेरे में फरार हो गए। इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed