{"_id":"6442fab01a14140a6c048794","slug":"bike-riding-security-guard-died-after-colliding-with-a-canter-standing-on-the-road-yamuna-nagar-news-c-18-1-97905-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: सड़क पर खड़े कैंटर से टकराने पर बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: सड़क पर खड़े कैंटर से टकराने पर बाइक सवार सिक्योरिटी गार्ड की मौत
Sat, 22 Apr 2023 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sat, 22 Apr 2023 02:35 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। औद्योगिक क्षेत्र में कमल पैलेस के बाहर सड़क पर खड़े कैंटर से बाइक टकराने पर मोदी मिल के सिक्योरिटी गार्ड गोपाल दास की मौत हो गई। हादसे के समय वह मिल से छुट्टी कर घर जा रहा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। शहर पुलिस ने मामले में आरोपी कैंटर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फर्कपुर थाना क्षेत्र की नंदा कॉलोनी निवासी मलिकचंद उर्फ बॉबी ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कार चालक है। उसका बड़ा भाई गोपालदास हरियाणा डिस्टलरी मोदी मिल में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था। उसकी ड्यूटी शाम साढ़े तीन बजे से रात साढ़े 11 बजे तक थी। वीरवार रात को उसका भाई मोदी मिल से छुट्टी कर अपनी बाइक पर घर जा रहा था। रात करीब सवा 12 बजे जब उसका भाई गोपाल दास औद्योगिक क्षेत्र में कमल पैलेस के पास पहुंचा तो सड़क के बीच में एक कैंटर खड़ा था। आरोप है कि चालक ने कैंटर की न तो पार्किंग लाइट जलाई हुई थी और न ही डिप्पर लाइट।
जिसके चलते उसके भाई की बाइक कैंटर से टकरा गई। हादसे में उसका भाई बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। सिर में चोट लगने से उसका भाई बेहोश हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों ने उसके भाई को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि यह हादसा कैंटर चालक की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने शुक्रवार को शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। जांच अधिकारी एसआई कुशल पाल का कहना है कि आरोपी कैंटर चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
कार की टक्कर से बैंक कर्मी की टूटी टांग
जगाधरी। जुड्डा जट्टान निवासी सैंटी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कोटक महिंद्रा बैंक में जॉब करता है। उसका छोटा भाई अजय कुमार उर्फ बन्टी बिलासपुर न्यू हॉलैंड ट्रैक्टर एजेंसी में काम करता है। देर शाम उसका भाई बाइक पर जगाधरी से अपने गांव आ रहा था। जब वह गांव पाबनी खुर्द के पास पहुंचा तो सामने से तेज गति से आ रही स्विफ्ट कार ने उसके भाई को टक्कर मार दी। टककर लगने से उसका भाई बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने उसके भाई की दाहिनी टांग में फ्रेक्चर बताया। गंभीर हालत होने पर डॉक्टर ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उसके भाई का उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है।