{"_id":"6849f4ddc593a0dccb0c0e2d","slug":"bike-riding-miscreants-snatched-purses-from-two-people-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-139209-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों से छीने पर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों से छीने पर्स
Thu, 12 Jun 2025 03:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 12 Jun 2025 03:30 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर में जगह जगह नाकाबंदी के बाद भी दो स्थानों पर बाइक सवार बदमाशों ने महिला व व्यक्ति के पर्स झपट लिए। दोनों पर्स में साढ़े 18 हजार थे। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
तिलकनगर निवासी अर्चना सोंधी ने बताया कि वह मंगलवार को पति व बेटी के साथ माॅडल टाउन में खरीददारी करने के लिए आई थी। माॅडल टाउन में रवि अस्पताल के पास कार खड़ी कर वे वहां से पैदल सड़क क्रास कर रहे थे। तभी दशहरा ग्राउंड की ओर बाइक पर एक बदमाश आया और वह उसके हाथ में पकड़े पर्स को झपटकर फरार हो गया। उसका पीछा भी किया, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया। पर्स में दस हजार रुपये व मोबाइल था। शहर पुलिस ने अज्ञात बाइक सवार युवक पर केस दर्ज कर लिया है।
उधर, तेलीपुरा गांव निवासी पवन कुमार ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत बताया कि वह सोमवार की शाम लगभग छह बजे पत्नी की दवाई लेने के लिए शांति काॅलोनी में मेडिकल की दुकान पर गया था। जब दवाई लेकर बाइक से चलने लगा। तभी वहां पर दो बदमाश आए। बदमाशों ने उससे मारपीट कर पर्स छीन लिया। इसके बाद वे वहां से भाग गए। पर्स में 8600 रुपये व दस्तावेज थे। शोर मचाने पर लोगों ने उनका पीछा किया, लेकिन दोनों बदमाश वहां से फरार हो गए। थाना शहर जगाधरी पुलिस ने अज्ञात दो युवकों पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद