{"_id":"61be3990f097bb03fb051168","slug":"bike-riding-lawyer-brothers-hit-by-car-one-dead-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl93215298","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार वकील भाइयों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार वकील भाइयों को कार ने मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। काम खत्म कर घर लौट रहे वकील चचेरे भाइयों की बाइक को कार चालक ने टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक हवा में कई फीट उछलकर दूर जा गिरे। हादसा शुक्रवार देर शाम गांव धर्मकोट के पास हुआ। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।
हादसे के कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने घायल की शिकायत पर कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अंबाला के मुलाना खंड के गांव सेहला निवासी मुकेश कुमार ने बताया कि वह और उसका चाचा का बेटा 27 वर्षीय दीपक कुमार दोनों पेशे से वकील हैं। शुक्रवार देर शाम वे दोनों छछरौली से काम खत्म कर घर लौट रहे थे। जब वे गांव धर्मकोट के पास पहुंचे तो सामने से आ रही तेज रफ्तार कार चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर से दोनों हवा में उछलकर दूर जा गिरे। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मुकेश कुमार की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी बलबीर सिंह ने बताया कि चालक पर केस दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।