फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike riding couple died after being hit by Scorpio in Sadhaura of Yamunanagar, police registered a case

Haryana: यमुनानगर के साढौरा में स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार दंपती की मौत, पुलिस ने दर्ज किया केस

Tue, 06 May 2025 11:28 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 06 May 2025 11:28 AM IST
सार

साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका दोस्त कमलजीत इस्माइलपुर का रहने वाला है, 5 अप्रैल को कुवैत से लौटा था। कमलजीत ने अपने घर पर पार्टी का आयोजन किया था।

विज्ञापन
Bike riding couple died after being hit by Scorpio in Sadhaura of Yamunanagar, police registered a case
यमुनानगर में हादसा - फोटो : संवाद

विस्तार

बेटे के दोस्त की पार्टी से लौट रहे एक दंपती की स्कॉर्पियो की टक्कर से दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान गांव शामपुर निवासी जगदीश और उनकी पत्नी कांता देवी के रूप में हुई है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ मृतक के बेटे साहिल की शिकायत पर साढौरा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम जगाधरी अस्पताल में किया जा रहा है।

विज्ञापन


साहिल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका दोस्त कमलजीत इस्माइलपुर का रहने वाला है, 5 अप्रैल को कुवैत से लौटा था। कमलजीत ने अपने घर पर पार्टी का आयोजन किया था। जिसमें साहिल अपने भाई सौरभ के साथ एक बाइक पर और माता-पिता जगदीश व कांता देवी दूसरी बाइक पर सवार होकर शामिल होने गए थे। पार्टी के बाद चारों इस्माइलपुर से साढौरा की ओर लौट रहे थे। रास्ते में एक स्कॉर्पियो ने जगदीश और कांता देवी की बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दंपती सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्कॉर्पियो भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


घायल दंपती को साढौरा अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जगाधरी अस्पताल रेफर कर दिया। जगाधरी अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही साढौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने साहिल की शिकायत के आधार पर स्कॉर्पियो चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और हादसे का कारण बनने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed