फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike riders started firing on the young man who went out for a walk, he was hit by two bullets, hospitalized

बाइक सवारों ने सैर करने निकले युवक पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गोलियां लगीं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
Bike riders started firing on the young man who went out for a walk, he was hit by two bullets, hospitalized
Bike riders started firing on the young man who went out for a walk, he was hit by two bullets, hospitalized - फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के गांव बाल छप्पर में खाना खाकर रात के समय सैर रहे युवक पर बाइक सवार दो युवकों ने ताबड़तोड़ एक के बाद एक 11 फायर कर दिए। फायरिंग में युवक की टांगों पर गोलियां लगी। फायरिंग करके हमलावर मौके से फरार हो गए। गंभीर हालत में युवक को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने घायल युवक के टांगों से दो गोलियां निकाली है। युवक को निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना के बाद एसपी कमलदीप गोयल, डीएसपी प्रमोद कुमार, थाना छप्पर प्रभारी राय सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके का मुआयना किया। पुलिस को मौके से 11 खोल बरामद किए हैं। इसके बाद घायल युवक का हालचाल पूछा। छप्पर थाना पुलिस ने मामले में अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बालछप्पर निवासी मनदीप सोमवार रात खाना खाने के बाद जंगल की तरफ घूमने के लिए निकला था। वह पैदल ईयरफोन लगाकर गाने सुनते हुए जा रहा था। जब वह पाबनी रोड के नजदीक पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। पहले आरोपियों ने एक फायर किया। गोली मनदीप की बाजू के पास से निकल गई। गोली की आवाज सुनकर जब वह पीछे मुड़ा तो आरोपियों ने ताबड़तोड़ कई फायर किए। युवक को दो गोलियां लगी। इनमें से एक गोली मनदीप की दाहिनी टांग में व दूसरी गोली घुटने से नीचे लगी। गोलियों की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। इससे पहले आरोपी वहां से फरार हो गए। परिजनों ने गंभीर हालत में मनदीप को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मनदीप के बयान लिए। जिसमें उसने कहा कि उसकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। साथ ही अंधेरा होने के कारण वह आरोपियों के चेहरे व बाइक का नंबर नहीं देख पाया।
विज्ञापन

नहीं है कोई पुरानी रंजिश
घायल युवक के परिजनों का कहना है कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। न ही किसी के साथ कोई पुरानी रंजिश है। फिर भी पता नहीं क्यों, उसके बेटे को जान से मारने का प्रयास किया गया। उनका कहना है कि आरोपियों ने उसके बेटे को जान से मारने की कोशिश की है। वे दोबारा फिर उस पर हमला कर सकते हैं। उनकी मांग है कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे। इसी गांव के सरपंच पति रिछपाल की पिछले साल 22 मई की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई थी। हालांकि परिजनों ने उस मामले से इस हमले के संबंध से इनकार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

छप्पर थाना प्रभारी रायसिंह का कहना है कि मामले में दो अज्ञात युवकों पर हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट में केस दर्जकर लिया है। जांच की जा रही है। अभी तक मामले में कोई रंजिश सामने नहीं आई है। जल्द ही आरोपियों का पता कर गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed