{"_id":"61b10f75dc0d83055307a7fd","slug":"bike-riders-snatch-gold-chain-from-woman-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl92149570","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवारों ने महिला से झपटी सोने की चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवारों ने महिला से झपटी सोने की चेन
विज्ञापन

बत्रा मार्केट के पास हुई वारदात, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बाजार में खरीदारी करने आई महिला से रास्ते पूछने के बाद बाइक सवार दो युवकों ने सोने की चेन झपट ली। घटना बाजार के बत्रा मार्केट के सामने हुई। महिला ने आरोपियों को पीछा किया, लेकिन आरोपी भागने में कामयाब रहे। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर पुलिस ने दो अज्ञात युवकों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी उपासना पोपली ने शहर पुलिस को दी कि मंगलवार शाम को वह बाजार में खरीदारी करने आई थी। देर शाम करीब छह बजे वह खरीदारी कर घर लौट रही थी। जब वह बाजार में बत्रा गारमेंट दुकान के नजदीक पहुंची तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। आरोपियों ने उसके नजदीक आकर बाइक रोकी और रास्ता पूछने लगे।
जब वह आरोपियों को रास्ता बताने लगी, तो बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके गले से चेन झपट ली। चेन में लॉकेट भी लगा हुआ था। जिसकी कीमत करीब एक लाख दस हजार रुपये थी। उसने शोर मचाया और आरोपियों का पीछा किया, लेकिन आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। उसने मामले की सूचना परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद अज्ञात दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।