फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike riders Jpti old boys from the neck chain

बाइक सवार युवकों ने झपटी वृद्धा के गले से चेन

Wed, 27 Nov 2013 05:06 PM IST
यमुनानगर
यमुनानगर Updated Wed, 27 Nov 2013 05:06 PM IST
विज्ञापन
Bike riders Jpti old boys from the neck chain
फर्कपुर थाना
विज्ञापन
क्षेत्र के विष्णु नगर में बाइक सवार दो युवक वृद्धा के गले से सोने की चेन झपट कर फरार हो गए। पुलिस ने वृद्धा के देवर की शिकायत पर बाइक सवार दो युवकों के खिलाफ केस दर्जकर लिया है।


विष्णुनगर निवासी रघबीर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार दोपहर को उसकी भाभी केला देवी किसी काम से कॉलोनी में पड़ोसी के यहां गई थी। दोपहर बाद करीब दो बजे जब वह वहां से लौट रही थी तो रास्ते में पीछे से आ रहे बाइक सवार दो युवक आए। युवकों ने मुंह पर रुमाल बांधे थे।

 इससे पहले वह कुछ समझ पाती बाइक पर पीछे बैठे युवक ने उसके गले पर हाथ डाल कर सोने की चेन झपट ली। उसने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आरोपियों का पीछा किया। लेकिन वह भागने में सफल हो गए। उन्हाेंने इसकी सूचना उसे दी। उन्हाेंने इसकी सूचना फर्कपुर पुलिस को दी।

 सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की और उनसे मामले के बारे में जानकारी हासिल की। सोने की चेन की कीमत 90 हजार रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने रघबीर की शिकायत पर मामला दर्जकर लिया है। जांच अधिकारी एसआई कुलदीप सिंह का कहना है कि केस दर्जकर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed