फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   bike riders attacked the clerk

बाइक सवार लोगों ने लिपिक पर हमला किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
bike riders attacked the clerk
एसके रोड पर बाइक सवार कुछ युवकों ने एक कार चालक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। बाइक चालकों ने कर्मचारी की कार के शीशे भी तोड़ डाले। वहीं जबरन उसके गले से सोने की चेन और जेब से नकदी भी छीन ली। घायल कर्मचारी ने जब मोबाइल से हमलावरों की फोटो लेने की कोशिश की तो उन्होंने मोबाइल तोड़ दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव अरणाय थाना पिहोवा जिला कुरुक्षेत्र निवासी हरजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तकनीकी विभाग पंचकूला में बतौर लिपिक के पद पर कार्य कर रहा है। छह अगस्त को उसकी ड्यूटी परीक्षा संचालन को लेकर जिला उपायुक्त कार्यालय में लगी हुई है। ड्यूटी देने के बाद शाम को लगभग साढ़े 4 बजे वह अपनी आल्टो कार से घर जा रहा था। इसी दौरान जब वह एसके रोड पर रादौर से गुजर रहा था तो जेएमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज के गेट से थोड़ा आगे कुछ अज्ञात बाइक सवार लोगों ने उसकी कार को घेर लिया। अज्ञात लोगों ने उसकी कार के शीशे तोड़ डाले और उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed