{"_id":"69cd8d77006f78ab010207aa","slug":"bike-rider-killed-in-collision-with-speeding-tractor-trolley-mother-and-son-critical-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-153732-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत<bha>;<\/bha> मां-बेटा गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार की मौत<bha>;</bha> मां-बेटा गंभीर
Thu, 02 Apr 2026 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 02 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। शहर में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक परिवार की खुशियां उजाड़ दीं। रादौर रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसकी मां और नाबालिग बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान 42 वर्षीय मोहम्मद हसन निवासी गांव चांदपुर के रूप में हुई है। थाना फर्कपुर पुलिस ने मृतक के भाई अमजद खान की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
जानकारी के अनुसार मोहम्मद हसन अपनी मोटरसाइकिल पर मां अकबरी और 13 वर्षीय बेटे जायद के साथ गांव दुधला रिश्तेदारी में जा रहे थे। रादौर रोड पर विश्वकर्मा फर्नीचर के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे उनकी बाइक आगे चल रहे एक ऑटो से भिड गई। इस हादसे में तीनों लोग बाइक और ऑटो के बीच फंस गए और बुरी तरह घायल हो गए। राहगीरों ने निजी वाहन से घायलों को गाबा अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने मोहम्मद हसन की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद एमएम मुलाना अस्पताल, जिला अंबाला रेफर कर दिया। वहां देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। वहीं हादसे में घायल उनका बेटा जायद अस्पताल में उपचाराधीन है, जबकि मां की हालत भी चिंताजनक बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही फर्कपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बाद में अस्पताल जाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जांच अधिकारी, इरशाद अली का कहना है आरोपी चालक की पहचान कर जल्द ही उसे गिरफ्तार किया जाएगा। संवाद