Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike rider killed by the collision of pickup

Yamuna Nagar News: पिकअप की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 01 Jul 2024 04:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 01 Jul 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Bike rider killed by the collision of pickup
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

यमुनानगर। जगाधरी से घर लौट रहे बाइक सवार फतेहपुर निवासी सचिन की महिंद्रा पिकअप की टक्कर लगने से मौत हो गई। हादसा पुराना सहारनपुर रोड पर परवालो गांव के नजदीक हुआ। पुलिस ने आरोपी वाहन चालक पर केस दर्ज कर लिया है।

फतेहपुर निवासी अंकित कुमार ने बताया कि शनिवार को उसके ताऊ का बेटा सचिन बाइक पर अपने काम से जगाधरी गया था। शाम करीब साढ़े सात बजे वह अपना काम समाप्त कर बाइक पर घर लौट रहा था। पुराना सहारनपुर रोड पर परवालो स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास महिंद्रा पिकअप गाड़ी ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इससे सचिन बाइक सहित सड़क पर गिर गया। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। आसपास के लोगों ने उसके भाई को सिविल अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर देख डॉक्टर ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीजीआई ले जाते समय रास्ते में मुलाना के नजदीक उसकी भाई की मौत हो गई। थाना प्रभारी जसबीर सिंह का कहना है कि आरोपी चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में घायल व्यक्ति ने दम तोड़ा
यमुनानगर। कलकत्ता नर्सरी के नजदीक पेट्रोल पंप के सामने पांच दिन पहले बुलेट की टक्कर लगने से घायल हुए बाइक सवार रादौर क्षेत्र बीड बलसुआ गांव निवासी महेंद्र की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। हादसे में महेंद्र की पत्नी सीमा भी घायल हुई थी। पुलिस ने आरोपी बुलेट चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायत में सीमा ने बताया कि उसके जेठ का लड़का भजन लाल सड़क हादसे में घायल हो गया था। वह उसे देखने के बाद पति से साथ गाबा अस्पताल से लौट रही थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed