फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike rider injured, case against dumper driver

Yamuna Nagar News: बाइक सवार घायल, डंपर चालक पर केस

Thu, 04 Apr 2024 02:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 04 Apr 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Bike rider injured, case against dumper driver
साढौरा। मनोकामना मंदिर मार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बिजली के पांच पोल क्षतिग्रस्त होने के अलावा बिजली की तारों की चपेट में आने से घायल हुए बाइक सवार केशव राणा की शिकायत पर पुलिस ने डंपर चालक पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया। केशव राणा ने बताया कि वह मंगलवार की सुबह अपनी ताई के घर जा रहा था। उसी दौरान मनोकामना मंदिर के साथ लगते खाली प्लाटों में मिट्टी गिराकर एक तेज रफ्तार डंपर चालक बड़ी तेज गति से आ रहा था। तेज गति नियंत्रण न होने के कारण डंपर चालक ने बिजली के पांच पोल तोड़ दिए। उस समय इन पोल में बिजली की हाई वोल्टेज तारों में बिजली सप्लाई चल रही थी। वहां से गुजरने के दौरान यह बिजली की तारें टूट कर उसकी बाइक की चपेट में आ गई। जिसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई और वह बुरी तरह से घायल हो गया। बिजली की तारें टूट कर गिरने से उसकी जान तो बाल-बाल बची।
विज्ञापन

केशव राणा ने बताया कि सड़क संकरी होने के बावजूद भी यहां से निरंतर भारी वाहनों डंपरों व बसों की आवाजाही लगी रहती है। जबकि यह सड़क 11 कीट चौड़ी होने के कारण डंपरों व बसों के चलने लायक नहीं है। बिजली के पोल ध्वस्त होने से अधिकांश कस्बे की बिजली आपूर्ति देर शाम तक ठप रही। एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि डंपर चालक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज करके डंपर को कब्जे में ले लिया है। जबकि डंपर चालक मौके से फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed