फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike rider going to practice injured after being hit by car

Yamuna Nagar News: अभ्यास करने जा रहे बाइक सवार कार की टक्कर लगने से घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Nov 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Bike rider going to practice injured after being hit by car
अभ्यास करने तेजली खेल परिसर जा रहे जम्मू कॉलोनी निवासी अमित कुमार को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार पीजीआई में चल रहा है। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जम्मू कॉलोनी निवासी सोरन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बेटा अमित कुमार सेना भर्ती की तैयारी कर रहा है। वह रोजाना अभ्यास के लिए तेजली खेल परिसर में जाता है। रोज की तरह 12 अक्तूबर को उसका बेटा अमित बाइक पर तेजली खेल परिसर जा रहा था। जब वह पेपर मिल गेट के पास पहुंचा तो शहीद भगत सिंह चौक की तरफ से आई स्विफ्ट डिजायर कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसका बेटा बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद आस पास के लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां से उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया। वहां उसे उपचार दिया जा रहा है। पुलिस ने मामले में आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed