फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike rider dies in car collision, two companions injured

Yamuna Nagar News: कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो साथी घायल

Wed, 17 Sep 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 17 Sep 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in car collision, two companions injured
गौरव। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। कालाअंब मार्ग पर गांव रसूलपुर के श्मशान घाट के समीप सोमवार देर रात तेज रफ्तार इनोवा कार की टक्कर लगने से बाइक पर जा रहे तीन युवक घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार चालक भाग गया।
सीएचसी में प्राथमिक उपचार देने के बाद जगाधरी के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया। वहां पर उपचार के दौरान चिकित्सक ने गांव सफीलपुर निवासी गौरव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने इनोवा कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में गांव सफीलपुर निवासी अभिषेक ने बताया कि वह गांव के ही रहने वाले अपने दो साथियों राहुल व गौरव के साथ कालाअंब फैक्ट्री में काम करता है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात को फैक्ट्री से काम निपटाने के बाद बाइक पर होकर तीनों अपने गांव वापस लौट रहे थे। जब तीनों गांव रसूलपुर के श्मशान घाट के समीप पहुंच तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार इनोवा कार ने बाइक को साइड से टक्कर मार दी। जिसमें वह तीनों बाइक सहित नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद इनोवा कार चालक ने मौके से भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की मदद से तीनों को अपने निजी वाहन से सीएचसी पहुंचाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जगाधरी सिविल अस्पताल भेज दिया गया। जहां पर उपचार के दौरान चिकित्सकों ने गौरव को मृत घोषित कर दिया। उसके साथी राहुल व उसे अंबाला के सिविल अस्पताल रेफर कर दिया गया। एसएचओ अजय कुमार ने बताया कि इनोवा कार चालक के विरुद्ध केस दर्ज करके जांच शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed