फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike rider dies due to car collision, niece serious, angry villagers jammed

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत, भतीजी गंभीर, गुस्साए ग्रामीणों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to car collision, niece serious, angry villagers jammed
यमुनानगर/जठलाना। गांव मॉडल टाउन करेहड़ा के पास बोलेरो कार ने बाइक सवार व्यक्ति और उसकी भतीजी को टक्कर मार दी। इस हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि उसकी भतीजी घायल हो गई। व्यक्ति ने भतीजी को अपने साले से गोद लिया हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे के समय आरोपी कार चालक नशे में था। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी कार चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर यमुनानगर-करनाल मार्ग पर करेहड़ा चौक पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों से बातचीत करने मौके पर पहुंचे डीएसपी रादौर रजत गुलिया ने आरोपी चालक की जल्द गिरफ्तारी करने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन करेहड़ा निवासी सतीश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे वह गांव से करेहड़ा चौक की तरफ जा रहा था। इस दौरान उसने देखा कि उसका भतीजा संजीव कुमार राणा (40) अपने साले की लड़की मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) के गांव अनवाड़ा निवासी नैना को बाइक पर बैठाकर जठलाना जा रहा था। उसी समय जठलाना की तरफ से आई एक तेज रफ्तार बोलेरो कार ने उसके भतीजे की बाइक को टक्कर मार दी। कार की टक्कर से उसका भतीजा संजीव और नैना बाइक से उछलकर सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान कार चला रहा उनके गांव का कुलदीप कार लेकर फरार हो गया। इसके बाद उसने आसपास के लोगों की मदद से संजीव और नैना को नाहरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां से चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखकर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। उन्होंने दोनों को जगाधरी के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल संजीव राणा ने दम तोड़ दिया। जबकि नैना का अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद मृतक के शव को गांव लेकर जा रहे गुस्साए ग्रामीणों ने मॉडल टाउन करहेडा चौक पर जाम लगा दिया। इससे करनाल-यमुनानगर मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। ग्रामीण आरोपी कार चालक को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे थे। उनका आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में था। जाम की सूचना पर डीएसपी रजत गुलिया मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। उन्होंने आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीणों ने जाम खोला और मृतक के शव का गांव में अंतिम संस्कार किया गया। डीएसपी रजत गुलिया का कहना है कि मामले में आरोपी बोलेरो कार चालक पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल ग्रामीणों का समझाकर शांत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed