फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike rider dies after colliding with tractor-trolley

Yamuna Nagar News: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर बाइक सवार की मौत

Thu, 12 Feb 2026 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 12 Feb 2026 03:28 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies after colliding with tractor-trolley
यमुनानगर। रादौर क्षेत्र के गांव रपौली में बुधवार को हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। आरोप है कि सड़क के बीचों-बीच बिना किसी चेतावनी संकेत के खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के कारण यह हादसा हुआ। रादौर थाना पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान गांव रपौली निवासी 45 वर्षीय जसविंद्र सिंह के रूप में हुई है। वह रोजाना की तरह मंगलवार सुबह पशुओं को चारा डालने और दूध निकालने के लिए मोटरसाइकिल पर घर से निकला था।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक के भाई महिंद्र सिंह ने बताया कि उनके परिवार में तीन भाई और चार बहनें हैं और सभी की शादी हो चुकी है। जसविंद्र सिंह शादीशुदा था और उसके एक बेटा व एक बेटी हैं। वह पिछले करीब एक वर्ष से नमदारपुर निवासी हरविंद्र सिंह के यहां पशुओं की देखभाल का काम करता था और रोजाना सुबह काम पर जाता था। महिंद्र सिंह ने बताया कि घटना वाले दिन वह सुबह टहलने के लिए निकला हुआ था। इसी दौरान रास्ते में जसविंद्र सिंह ने उसे राम-राम कहा और आगे निकल गया। कुछ दूरी पर सड़क के बीचों-बीच एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बिना किसी रिफ्लेक्टर, संकेतक या चेतावनी बोर्ड के खड़ी थी, जिससे दूर से उसका पता नहीं चल पा रहा था। अंधेरे के कारण पीछे से आ रही जसविंद्र सिंह की मोटरसाइकिल ट्रॉली से टकरा गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को निजी वाहन से सिविल अस्पताल यमुनानगर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का आरोप है कि हादसे के बाद चालक मौके पर आया, जिसे शिकायतकर्ता पहचान सकता है, लेकिन लोगों की भीड़ का फायदा उठाकर वह भाग गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed