फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   bike rider died in accident

Yamuna Nagar News: बाइक सवार की हादसे में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
bike rider died in accident
मृतक इब्राहिम का फाइल फोटो।
खराद का काम करने वाले करीब 25 वर्षीय इब्राहिम की सड़क हादसे में मौत हो गई। वे रायपुरी चुंगी से गांव मंडौली में घर सामान लेने के लिए बाइक पर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अपनी चपेट में ले लिया। पूरी तरह से घायल होने पर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा रायपुर चुंगी के पास हुआ है। इब्राहिम की करीब दो साल पहले शादी हुई थी। उधर हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। बरहाल हमीदा चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयानों में मृतक के जीजा परवेज और भतीजे राशीद ने बताया कि रायपुर चुंगी पर इब्राहिम की खराद की दुकान है। इब्राहिम अपने भाई याकुब के साथ अलग-अलग बाइकों पर घर से रायपुर चुंगी दुकान के लिए निकले थे। लेकिन दुकान पहुंचने के बाद इब्राहिम ने याकुब को बताया कि घर पर कुछ सामान भूल गया है वह उसे लेने के लिए दोबारा घर जा रहा है। अभी इब्राहिम रायपुर चुंगी से कुछ दूरी पर पहुंचा ही था तभी लकड़ी के पत्ते से लोड ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। सड़क पर गिरने के बाद इब्राहिम बुरी तरह से घायल हो गया जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। उधर हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हालांकि उसे अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed