{"_id":"6474ffc98b748293030d7574","slug":"bike-rider-death-in-accident-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-46-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: दुर्घटना में बाइक सवार व्यक्ति की मौत
Tue, 30 May 2023 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 30 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
गांव काबुलपुर के पास हुई मार्ग दुर्घटना में बाइक सवार की मौत हो गई। रादौर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव काबुलपुर निवासी सुखदेव सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भारतीय सेना से सेवानिवृत्त सैनिक है। उसका छोटा भाई सुरजीत व भूपेंद्र ट्रक ड्राइवर का काम करता है। करीब 60 वर्षीय भूपेंद्र सिंह 25 मई की शाम बाइक पर कहीं जा रहा था। गांव के बाहर विपरीत दिशा से आ रहे बाइक चालक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
इससे भूपेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे आसपास के लोगों ने इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां इलाज के दौरान भूपेंद्र सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर बाइक चालक प्रदीप कुमार के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है आरोपी बाइक सवार के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद