फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bike rider death by car collision, Yamunanagar

कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Bike rider death by car collision, Yamunanagar
बाइक सवार की कार की टक्कर से मौत
विज्ञापन

टक्कर लगने से 10 मीटर उछलकर कार के बोनट पर गिरा
बाइक में पेट्रोल डलवाने जा रहा था चंगनौली निवासी सुरजीत
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। बिलासपुर रोड पर गांव चंगनौली स्थित पेट्रोल पंप के नजदीक तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार करीब दस मीटर उछलकर कार के बोनट से पलटता हुआ शीशे पर जा गिरा। इसके बाद शीशे से उछलकर सड़क पर गिर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
चंगनौली निवासी सुभाष चंद ने बिलासपुर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता सुरजीत सिंह वीरवार सुबह अपनी बाइक में तेल डलवाने चंगनौली स्थित पेट्रोल पंप पर जा रहे थे। जब उसके पिता बाइक पर सवार होकर जगाधरी बिलासपुर रोड पर चंगनौली के नजदीक पहुंचे तो पीछे से तेज रफ्तार आ रही रिटज कार ने उसके पिता को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उसके पिता बाइक से हवा में उछलकर गाड़ी के बोनट से होते हुए शीशे पर आकर गिरे।
विज्ञापन

इसके बाद कार से नीचे सड़क पर जा गिरे। इसमें उसके पिता गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। हादसे की सूचना पर वह और उसके चाचा भी मौके पर पहुंचे। उसने अपने पिता को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया। बिलासपुर थाना प्रभारी बलबीर सिंह का कहना है कि मामले में आरोपी कार चालक गांव रामपुर बिहटा निवासी अमित कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed