{"_id":"602192618ebc3e27e819dab7","slug":"bike-miscreants-looted-one-lakh-60-thousand-from-the-cashier-of-indane-gas-agency-yamuna-nagar-news-knl60389687","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस एजेंसी के कैशियर को दो युवकों ने धक्का देकर लूटा 1.60 लाख रुपये से भरा थैला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस एजेंसी के कैशियर को दो युवकों ने धक्का देकर लूटा 1.60 लाख रुपये से भरा थैला
विज्ञापन
यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के पाबनी में इंडेन गैस एजेंसी हैबतपुर के कैशियर से बाइक सवार दो बदमाशों ने एक लाख 60 हजार रुपये लूट लिए। बदमाशों ने उसे धक्का देकर पहले नीचे गिराया, फिर उसके हाथ से रुपयों से भरा थैला लेकर फरार हो गए। बाद में मामला थाना छप्पर व सढौरा पुलिस के बीच उलझ गया। दोनों एक दूसरे की सीमा का बात बताते रहे। बाद में छप्पर थाना पुलिस का एरिया निकला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कैशियर बिट्टू ने बताया कि वह हैबतपुर स्थित मां भवानी इंडेन गैस एजेंसी में कैशियर है। सोमवार दोपहर वह गैस एजेंसी से थैले में रुपये लेकर पाबनी जा रहा था। ये रुपये उसे बैंक में जमा कराने थे, जैसे ही वह में चेतंग नदी के नजदीक पहुंचा तो पीछे से बाइक पर सवार होकर दो युवक आए। इनमें से एक ने लाल रंग की जैकेट पहन रखी थी, उसके पास आते ही बदमाशों ने धक्का देकर उसे नीचे गिरा दिया।
इसके बाद आरोपी उसके हाथ से रुपयों से भरा थैला छीन कर फरार हो गए। उसने शोर भी मचाया, लेकिन आसपास कोई न होने के कारण वह भागने में कामयाब हो गए। बाद में कुछ लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका मेडिकल किया गया।
दो थानों में हुआ सीमा विवाद
जिस जगह पर लूट की वारदात हुई वह एरिया थाना साढौरा व थाना छप्पर पुलिस के बीच में उलझ गया। दोनों थानों की पुलिस एक दूसरे का मामला बताती रही। बात में थाना छप्पर पुलिस ने कार्रवाई करने की बात कही। पुलिस आसपास लगे कैमरों की जांच करेगी। ताकि बदमाशों के बारे में कोई सुराग लग सके।
विज्ञापन
थाना छप्पर एसएचओ राय सिंह का कहना है कि जिस युवक के साथ लूट हुई है, फिलहाल उनकी तरफ से थाने में शिकायत नहीं दी गई है। शिकायत आते ही केस दर्ज कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।