फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bhutan stone crusher claimed to be within Indian territory and extorted Rs 82.68 lakh

Yamuna Nagar News: भूटान का स्टोन क्रशर भारत की सीमा में बता ऐंठे 82.68 लाख

Wed, 19 Nov 2025 02:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 19 Nov 2025 02:30 AM IST
विज्ञापन
Bhutan stone crusher claimed to be within Indian territory and extorted Rs 82.68 lakh
यमुनानगर। दो शातिर ठगों ने भूटान में स्थित स्टोन क्रशर को भारत सीमा में बताकर शहर के तीन व्यापारियों से 82.68 लाख रुपये ऐंठ लिए गए। तीनों व्यापारियों की शिकायत पर थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने दो लोगों को धोखाधड़ी के आरोप में नामजद कर लिया। ठगी के आरोप पश्चिम बंगाल के जयगांव निवासी अतुल चावला व यमुनानगर की शास्त्री कॉलोनी निवासी संजीव कुमार पर लगा है।
विज्ञापन

मॉडल टाउन निवासी जनकराज चावला, मनोज कुमार मेहंदीरत्ता व मंडेबर निवासी सरबजीत सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह तीनों अच्छे दोस्त हैं।
सरबजीत के भाई गुरचरण के साथ कॉलेज में पश्चिम बंगाल के जयगांव निवासी अतुल चावला पढ़ता था। वहीं अतुल चावला का सरबजीत के घर आना-जाना था। अतुल चावला का साला शास्त्री कॉलोनी निवासी संजीव कुमार का ट्रांसपोर्ट का काम है।
विज्ञापन

संजीव कुमार मनोज कुमार मेहंदीरत्ता के ट्रांसपोर्ट से जुड़े काम भी करता था। इस तरह तीनों दोस्तों की अतुल चावला व संजीव कुमार से जान-पहचान थी।
अतुल चावला काफी सालों से पश्चिम बंगाल के जयगांव में रह रहा है, जहां वह पन्नाजी हार्डवेयर एंड इलेक्ट्रिकल के नाम से व्यापार करता है। यमुनानगर में उसका विवाह होने के कारण उसका यमुनानगर आना-जाना रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच वर्ष-2019 में अतुल चावला ने उन तीनों को भारत-भूटान सीमा पर चामोरची क्षेत्र में पुराना स्टोन क्रशर दिलाने का झांसा दिया और उन्हें कई बार पश्चिम बंगाल के जयगांव बुलाया।
इस दौरान स्टोन क्रशर भी दिखाया, जहां हिसाब-किताब का रजिस्टर दिखाकर विश्वास जीत लिया। इसके बाद उन्होंने मई-2019 से नवंबर-2019 के बीच स्टोन क्रशर लेने के लिए अतुल चावला व संजीव कुमार को 82 लाख 68 हजार रुपये दिए। बाद में जांच की तो पाया कि भारत की सीमा में बताकर दिखाया गया स्टोन क्रशर भूटान की सीमा में है।

वहां भारतीय नागरिक न तो जमीन खरीद सकते हैं और न ऐसा कारोबार चला सकते हैं। यह पता लगने पर उन्होंने अतुल व संजीव से अपनी 82.68 लाख की रकम वापस मांगी।
रकम के नाम पर आरोपियों ने अतुल चावला की कार गुरचरण को दे दी और कहा कि 25 लाख रुपये इसमें से समायोजित कर लेना। बाद में बकाया रकम वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी और फोन कॉल रिसीव करने बंद कर दिए।
तब उनके के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। जांच अधिकारी अनिल कुमार का कहना है कि शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed