{"_id":"68f0026f26e026e57701e552","slug":"bhumika-and-pooja-topped-the-anchoring-competition-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-145453-2025-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: एंकरिंग प्रतियोगिता में भूमिका व पूजा रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: एंकरिंग प्रतियोगिता में भूमिका व पूजा रहीं अव्वल
Thu, 16 Oct 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में बुधवार को स्टेज एंकरिंग प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास संवाद कौशल और मंच संचालन की कला विकसित करना रहा। प्राचार्य डॉ. करुणा ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता में बीबीए की भूमिका और पूजा ने पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान पर बीकॉम के धीरज, प्रीतपाल और बीबीए की प्रमिला और मनप्रीत रहीं। तीसरा स्थान बीकॉम से काकुल व बीबीए से साक्षी और बीबीए काव्य व बीकॉम तनिश ने पाया।
प्राचार्या ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को अपने व्यक्तित्व को निखारने और सार्वजनिक रूप से बोलने की कला सीखने का अवसर प्रदान करती हैं। यह प्रतियोगिता वाणिज्य विभाग की ओर से करवाई गई। इसमें विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी और मंच संचालन से दर्शकों को खुश किया। इस दौरान प्रो. गौरव बरेजा और प्रो. रक्षा ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। कार्यक्रम की समन्वयक प्रो. हिना रहीं।