{"_id":"6630252b623ba74436018325","slug":"bhim-army-raised-slogans-and-submitted-memorandum-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-118193-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भीम आर्मी ने नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भीम आर्मी ने नारेबाजी कर सौंपा ज्ञापन
Tue, 30 Apr 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 30 Apr 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। भीम आर्मी भारत एकता मिशन के कार्यकर्ताओं ने गांव मैहलावाली और खारवन में पंचायती जमीन पर बाबा साहेब भीमराव आंबेडकर की मूर्ति रखने को लेकर उठे विवाद के विरोध में सोमवार को नारेबाजी की। साथ ही लघु सचिवालय में डीसी को ज्ञापन देने पहुंचे।
प्रदेशाध्यक्ष कमल कुमार ने बताया कि गांव मैहलावाली में दो अप्रैल को पंचायती गड्ढों वाली जमीन पर कूड़ा फेंकने जाता रहा है। यह जगह 1954 से ही हरिजन समाज के पास थी और उन्होंने इस जगह पर साफ सफाई करने के बाद बाबा भीमराव आंबेडकर की मूर्ति लगा दी थी। लेकिन पंचायत के द्वारा इसका विरोध कर वहां से मूर्ति हटाने के लिए कहा गया है।
उन्होंने कहा कि सरपंच के अनुसार यहां पर पंचायत में रेजुलेशन पास कर डिस्पेंसरी बनाने के लिए जगह रखी गई है। इसी तरह की एक और घटना गांव खारवन में भी हुई है। उन्होंने कहा कि गांव मैहलावाली पंचायत के द्वारा डिस्पेंसरी के लिए रेजुलेशन डालकर जलघर के नजदीक एक अलग जगह को संरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
वहीं इस जगह पर वे अब शहीद भगत सिंह की मूर्ति की स्थापना की बात कर रहे हैं। इसके लिए हमारा यह कहना है कि इस जगह के अलावा शहीद भगत सिंह की मूर्ति कहीं अन्य जगह स्थापित किया जाए। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले को प्रशासन ने अपने संज्ञान में लेकर इसका जल्द समाधान नहीं किया तो समाज को सड़कों पर उतरना पड़ेगा।