फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   bhartiya kishan union protest to cut electricity connection

कनेक्शन काटने गए बिजली निगम के कर्मचारियों का किसानों ने किया विरोध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
bhartiya kishan union protest to cut electricity connection
गांव अहडवाला में बकाएदारोें के कनेक्शन काटने गए बिजली निगम के कर्मचारियों को भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों का विरोध झेलना पड़ा। विरोध के चलते कर्मचारियों को बिना कनेक्शन काटे बैरंग लौटना पड़ा। किसानों का कहना था कि निगम के कर्मचारी बिना सूचना दिए मीटर का कनेक्शन नहीं काट सकते। वहीं विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बकाया बिल का भुगतान न करने वालों के कनेक्शन काटने का अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

भाकियू के वरिष्ठ नेता काशी राम, जसबीर सिंह राजबीर सिंह ने कहा कि किसान बरसात के सीजन में आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहा है। वहीं बिजली कनेक्शन काटने से किसानों के घरों में अंधेरा छा जाएगा। गर्मी के मौसम में बिना बिजली के रहना मुश्किल हो जाएगा। भाकियू के पदाधिकारियों ने कहा कि बकाएदार किसानों के कनेक्शन काटने नहीं दिए जाएंगे। विभाग की ओर से किसी प्रकार की जबरदस्ती की गई तो मजबूरन स्टेशन पर किसानों को धरना-प्रदर्शन करना पड़ेगा, जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी।
विज्ञापन

भाकियू ने विभाग से किसानों को बकाया बिल अदा करने के लिए धान की फसल की कटाई तक का समय मांगा है। इस संबंध बिजली विभाग के एसडीओ रामकुमार ने बताया कि विशेष अभियान के तहत गांवों में बकादारोें के कनेक्शन काटे जा रहे हैं। यह अभियान जारी रहेगा। गांव अहडवाला में किसानों को कुछ दिन का समय दे दिया गया है। तय समय में बिल अदा न करने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed