फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bhagwanpur team won kabaddi competition, Yamunanagar

भगवानपुर की टीम ने जीती कबड्डी प्रतियोगिता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
Bhagwanpur team won kabaddi competition, Yamunanagar
विजयी टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए मुख्य अतिथि पंकुश खुराना। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। क्रिकेट क्लब की ओर से दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता व एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन स्थानीय सरकारी स्कूल में करवाया गया। संयोजक कासिम राणा ने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं में 48 टीमों ने अपनी प्रतिभा दिखाई। समापन समारोह में मुख्य अतिथि युवा समाज सेवी पंकुश खुराना ने विजयी टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। खुराना ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है, आवश्यकता केवल सही समय पर सही अवसर मिलने का है।
युवाओं को शिक्षण के साथ-साथ खेलों में समय देकर अपनी प्रतिभा दिखानी चाहिए। कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच गांव भगवानपुर व मिल्क खास की टीम के मध्य खेला गया। जिसमें गांव भगवानपुर की टीम पांच अंकों से प्रतियेागिता को जीत कर पहला स्थान हासिल किया। टीम को 7100 रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। क्रिकेट प्रतियोेगिता के पहला सेमीफाइनल खारवन व पीरूवाला की टीम के मध्य खेला गया जिसमें गांव खारवन की टीम ने 15 रन से विजयी हुई। दूसरा सेमीफाइनल कालपी व भट्टूवला के मध्य खेला गया जिसमें गांव कालपी की टीम ने 25 रन से विजयी रही।
विज्ञापन

फाइनल मैच कालपी व खारवन के मध्य खेला गया जिसमें कालपी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 88 रन बनाए जिसके जवाब में गांव खारवन की टीम 45 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। प्रतियोगिता में कालपी की टीम ने 43 रन से जीत हासिल की। जोधा सिंह को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व आर कोहली सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने गए। विजयी टीम को मुख्य अतिथि पंकुश खुराना ने 11000 व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कपिल आंनंद, कासिम राणा, रोहित गांधी, रोहित गांधी, दीपक गांधी, रमन बिरला, योगेश बिरला, तिलक राज बिरला, गर्व बिरला, अनिल राणा, राजबीर, अजय सैनी, गौतम मलिक, हरीश व मोहित सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed