फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bhabhuti fed the woman by talking about exorcism, raped her when she was unconscious

भूत प्रेत भगाने की बात कहकर महिला को खिलाई भभूती, बेसुध होने पर किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
Bhabhuti fed the woman by talking about exorcism, raped her when she was unconscious
जठलाना थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला ने पड़ोसी पर भूत प्रेत भगाने की बात कहकर नशीला भभूत खिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। उधर, आरोपी पड़ोसी की पत्नी ने भी शिकायतकर्ता महिला के पति पर घर में घुसकर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस को शिकायत दी गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की ओर से दी गई शिकायतों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

महिला ने जठलाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह घरेलू काम करती है। रात को सोते समय उसे गलत सपने आते हैं। उनका पड़ोसी ज्योतिषी का कार्य करता है। उसने रात को गलत सपने आने की समस्या पति को बताई तो उसने पड़ोसी दोस्त से बात की। इसके बाद छह जुलाई की शाम करीब साढ़े सात बजे पड़ोसी उनके घर पर आया और कहने लगा कि तेरे ऊपर भूत प्रेत का असर है। वह कल दिन के समय आकर इलाज कर देगा। सात जुलाई की सुबह करीब साढ़े 11 बजे आरोपी पड़ोसी उनके घर पर आ गया। उस समय वह पति के साथ घर पर थी। पड़ोसी ने उसके पति को घर से बाहर भेज दिया। इस दौरान आरोपी पड़ोसी ने उसे भूत भगाने के लिए भभूत खिला दी, जिसे खाते ही वह बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी पड़ोसी ने उसके साथ गलत काम किया। उसे होश आया तो उसे अपने साथ हुए गलत कार्य का पता चला। फिर उसने सारी बात अपने पति को बताई। दूसरी ओर आरोपी व्यक्ति की पत्नी ने पीड़िता के पति पर दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप लगाया है। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि चार अगस्त को उसकी ताई का निधन हो गया था। उसके परिवार के सभी सदस्य ताई के घर गए हुए थे। उसकी तबीयत खराब थी इसलिए वह घर पर ही थी। तभी उसका पड़ोसी उसके घर में घुस गया और दुष्कर्म करने का प्रयास किया। लोकलाज के डर से वह चुप रही। सात जुलाई की सुबह 10 बजे फिर से आरोपी ने उसकी तरफ गलत इशारा किया। परेशान होकर उसने अपने पति को यह बात बताई और इसकी शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन

वर्जन
जठलाना थाना प्रभारी धर्मपाल का कहना है कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप लगाया है। दोनों पक्षों की शिकायत आई है। दोनों पक्षों की शिकायत पर आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed