फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Better facilities will be available in the sports complex

Yamuna Nagar News: खेल परिसर में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

Thu, 26 Mar 2026 02:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Thu, 26 Mar 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Better facilities will be available in the sports complex
तेजली खेल परिसर में रंगाई का काम करते मजदूर। संवाद
जगाधरी। तेजली खेल परिसर में खिलाड़ियों को जल्द ही पहले से बेहतर सुविधाएं मिलने लगेंगी। इसके लिए तेजली खेल परिसर के भवन का कायाकल्प किया जा रहा है। इसके अलावा परिसर की चहारदीवारी के साथ भवन की टूट-फूट भी दुरुस्त की जा रही है। इसके लिए विभाग की ओर से 10.71 लाख रुपये का बजट जारी किया है।
विज्ञापन

बजट मिलने के बाद तेजली खेल परिसर में काम शुरू हो गया है। इस दौरान चिट्टा मंदिर की तरफ टूटी दीवार की मरम्मत करवाई गई है। खेल परिसर में सबसे बड़ी समस्या शौचालय की बदहाल स्थिति की थी। सीट के साथ टोंटियां व अन्य प्रबंध कर शौचालय दुरुस्त किए जा रहे हैं। इसके अलावा एथलेटिक्स मैदान में की दीवारों की मरम्मत की गई है। गणतंत्र दिवस मैदान में भी काम करवाया गया है। यहां की दीवार भी जर्जर हो गई थी, जिसकी मरम्मत कर दी गई है।
विज्ञापन

जिले के सबसे बड़े खेल परिसर की व्यवस्था सही न होने के कारण नवंबर में सांसद खेल प्रतियोगिताएं यहां नहीं करवाई गई थीं। निरीक्षण के बाद कमेटी ने खेल प्रतियोगिताएं तेजली के बजाए छछरौली के राजीव गांधी खेल परिसर में करवाई थीं। खिलाड़ियों का कहना है कि व्यवस्था दुरुस्त होने से यहां अभ्यास करना आसान होगा। अभी अभ्यास के लिए आने वाले खिलाड़ियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चहारदीवारी टूटी होने के कारण सबसे बड़ा सवाल सुरक्षा का उठ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला खिलाड़ियों को खतरा बना रहता था। अब दीवारों की मरम्मत होने से खिलाड़ियों को राहत मिलेगी। बता दें कि यह सभी काम होने के बाद भी खेल परिसर में काफी काम होने बाकी रह जाएंगे। इसमें सबसे बड़ी दिक्कत मैदान की मरम्मत व रखरखाव की है। मल्टीपर्पज इंडोर गेम्स हॉल में भी काम होने हैं। संवाद

तेजली खेल परिसर में रंगाई का काम करते मजदूर। संवाद

तेजली खेल परिसर में रंगाई का काम करते मजदूर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed