{"_id":"6866d5e992e4d88c200dfcf8","slug":"beo-post-vacant-salary-and-work-stuck-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1023-140226-2025-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: बीईओ का पद खाली, वेतन और काम अटके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: बीईओ का पद खाली, वेतन और काम अटके
Fri, 04 Jul 2025 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 04 Jul 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। छछरौली में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) का पद दो माह से भी ज्यादा समय से खाली पड़ा है। इससे न केवल उनके कार्यालय के स्टाफ का वेतन अटका पड़ा है बल्कि अध्यापकों के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। शिक्षा विभाग अभी तक न तो किसी बीईओ को नियुक्त किया है और न ही किसी स्कूल के प्रिंसिपल को डीडीओ पावर दी गई है।
खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार दो माह पहले पदोन्नत हो गए थे। वह अब उप जिला शिक्षा अधिकारी बन गए हैं। पदोन्नति के बाद उनका तबादला अंबाला हो चुका है।
बीईओ की अनुपस्थिति में बीआरसी काम देख लेते थे। बीआरसी रमेश शास्त्री भी पदोन्नत होकर खंड शिक्षा अधिकारी बन चुके हैं। इसलिए उनका भी तबादला हो चुका है। ऐसे में छछरौली खंड में अब न तो बीईओ हैं और न ही बीआरसी।
जब से पद खाली है तब से बीईओ छछरौली कार्यालय के किसी भी स्टाफ को वेतन नहीं मिला है। अध्यापकों के भी एलटीसी, मेडिकल बिल समेत अन्य वित्तीय कार्य प्रभावित हो रहे हैं।
विज्ञापन
किसी भी कार्य का बजट मंजूरी के लिए आगे नहीं जा पा रहा है, क्योंकि इस पर बीईओ के हस्ताक्षर नहीं हो पा रहे। हरियाणा राजकीय अध्यापक संघ के जिला प्रधान महेंद्र सिंह कलेर का कहना है कि बिना बीईओ के अध्यापकों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए यहां वहां चक्कर काटने पड़ रहे हैं। विभाग को जल्द ही छछरौली में बीईओ की नियुक्ति करनी चाहिए।
प्रतापनगर के स्कूल भी छछरौली से अटैच
प्रदेश सरकार वैसे तो प्रतापनगर को अलग से खंड का दर्जा दे चुकी है, लेकिन अभी तक यहां पर अलग से खंड शिक्षा अधिकारी की नियुक्ति नहीं की गई है। इसके अलावा खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय भी नहीं है। इस पर प्रतापनगर खंड के स्कूलों को भी छछरौली बीईओ कार्यालय से ही अटैच किया गया है। ऐसे में दो खंडों को मिलाकर छछरौली जिले का सबसे बड़ा ब्लॉक बनता है। बीईओ कार्यालय के स्टाफ ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाकरवाला के प्रधानाचार्य अशोक कुमार धीमान को छछरौली की डीडीओ पावर देने के लिए डीईओ को पत्र लिखा है।
छछरौली में बीईओ व बीआरसी का पद खाली पड़ा है। स्टाफ ने बाकरवाला के प्रधानाचार्य अशोक कुमार धीमान को डीडीओ पावर देने के लिए पत्र लिखा है। पत्र उसी दिन मुख्यालय भेज दिया था। उम्मीद है कि जल्द उन्हें डीडीओ पावर मिल जाएगी। - धर्मेंद्र चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी, यमुनानगर।