{"_id":"68ffc7af4943de1aa509bd78","slug":"beggars-murder-accused-arrested-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1022-145919-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: भिखारी का हत्यारोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: भिखारी का हत्यारोपी गिरफ्तार
Tue, 28 Oct 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। दिव्यांग भिखारी के हत्यारोपी को बूड़िया गेट चौकी पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड हासिल किया है। रिमांड के दौरान पूछताछ में पुलिस आरोपी से पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी लेगी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल के निर्देशों के तहत पुलिस चौकी बुढ़िया गेट की टीम ने कार्यवाही करते हुए 21 अक्तूबर को भीख के रुपयों को लेकर दिव्यांग भिखारी की गला दबाकर हत्या करने के मामले में उसके साथी जिला मुरादाबाद नई बस्ती ठाकुर द्वारा निवासी नईम को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। रिमांड के दौरान उससे रुपये, मृतक का मोबाइल बरामद किया जाएगा।
इस मामले में मृतक की मां नाजमा की शिकायत पर 25 अक्तूबर को केस दर्ज किया गया है। शिकायत में अंबाला के कालाअंब डेरा निवासी नाजमा में बताया था कि उनका दिव्यांग बेटा 37 वर्षीय जनाब सलमानी व्हीलचेयर पर चलता था और भीख मांगता था। 15 दिन पहले उत्तरप्रदेश के मुरादाबाद से नईम उनके घर आया, जो मुरादाबाद में बेटी के ससुराल के पास रहता है।
विज्ञापन
इसके बाद नईम व बेटा जनाब सलमानी जगाधरी की सरस्वती कॉलोनी में किराये के मकान रहने लगे थे। बेटा जनाब सलमानी व नईम साथ में भीख मांगने लगे थे मकान मालिक ने 22 अक्तूबर को फोन कर सूचना दी कि जनाब सलमानी मृत अवस्था में पड़ा है। तब परिवार के लोग यहां पहुंचे। यहां आसपास के लोगों ने बताया कि 21 अक्तूबर की रात को नईम व जनाब सलमानी में शराब पीते हुए झगड़ा हुआ था।
भीख के कई हजार रुपये जनाब सलमानी के पास थे। घटनास्थल पर उसकी जेब से कुछ नहीं मिला और उसका फोन भी नईम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लेकर चला गया। तब नजमा का आरोप लगाया कि नईम ने बेटे की हत्या की। सूचना पर बूड़िया गेट चौकी पुलिस मौके से जनाब सलमानी का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया, जिसमें अब आई रिपोर्ट से उसकी मौत की वजह गला दबाने से सामने आई।
हत्या के बाद नईम फरार था, जिसे पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया और कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से नईम का दो दिन का पुलिस रिमांड मिला है, जिसमें उससे पूछताछ कर पूरा मामला पता किया जाएगा।
- गुरदयाल सिंह, प्रभारी, बूड़िया गेट चौकी।