फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Before the meeting of the house, the commissioner, the mayor groped the pulse of the councilors

हाउस की बैठक से दो दिन पहले कमिश्नर व मेयर ने टटौली पार्षदों की नब्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Before the meeting of the house, the commissioner, the mayor groped the pulse of the councilors
नगर निगम हाउस की बैठक से ठीक दो दिन पहले कमिश्नर धीरेंद्र खड़गटा व मेयर मदन चौहान ने सभी पार्षदों के साथ अपने कार्यालय में चर्चा की और पार्षदाें की नब्ज टटोली। इतना ही नहीं पार्षदों से तो यहां तक कहा गया कि वह सदन (हाउस) की बजाय कार्यालय में बुलाई गई इसी बैठक में ही प्रमुख मुद्दों पर चर्चा कर लें ताकि बैठक सुचारू रूप से चलाई जा सके। इस पर पार्षदों ने स्पष्ट करते हुए दो टूक कहा कि अपने कार्यालय में बुलाई बैठक सदन की बैठक नहीं हैं, इसलिए प्रमुख मुद्दों की चर्चा तो सदन की बैठक में ही होगी। खैर, कार्यालय में चली करीब दो घंटे की इस बैठक में शहर की सफाई व डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले ठेकेदार को 16 करोड़ रुपये की पेमेंट किए जाने का मुद्दा गर्म रहा।
विज्ञापन

नगर निगम ने वित्त वर्ष 2021-22 के लिए शहर के सभी 22 वार्डों में डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने का ठेका दिया था। वार्डों को 11-11 के दो जोन में बांट कर ठेका दिया था। दोनों ही जोन का ठेका क्लासिक मैनपावर एंड कंस्ट्रक्शन सर्विसेस एजेंसी के पास था परंतु जोन-टू का ठेका समय पूरा होने से पहले ही खत्म कर दिया गया। इतना ही नहीं ठेकेदार को पूरा भुगतान भी कर दिया गया। मंगलवार को हुई बातचीत में पार्षदों ने पेमेंट करने पर एतराज जताया। पार्षदों ने कहा कि जब वार्डों में सफाई ही नहीं हुई तो ठेकेदार को पूरी पेमेंट नहीं दी जानी चाहिए थी। अधिकारी अपनी मर्जी से निगम में काम कर रहे हैं। इस संदर्भ में पार्षदों तक से राय तक नहीं ली गई। जब 18 करोड़ रुपये खर्च कर भी सफाई नहीं हुई तो इस बात की क्या गारंटी है कि जो नया टेंडर 25 करोड़ रुपये का लगाया गया है उसके बाद कर्मचारी वार्ड से कूड़ा उठाने आएंगे।
विज्ञापन

शहर को स्वच्छ बनाने के लिए पार्षदों की सलाह जानी
इस दौरान निगम कमिश्नर ने शहर को और स्वच्छ कैसे बना सकते हैं, इसके लिए सभी पार्षदों से सलाह मांगी गई। चूंकि स्वच्छ सर्वेक्षण जल्द होना है। सर्वेक्षण में अधिकारियों का पहला प्रयास निगम की रैंकिंग सुधारनी है। इसलिए प्रत्येक वार्ड के पार्षद से बात कर सुझाव मांगे गए। पार्षदों ने सुझाव दिया कि सफाई व कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों की संख्या प्रत्येक वार्ड में बढ़ाई जाए। कूड़ा उठाने वाले वाहन पर वार्ड का नंबर लिखा होना चाहिए ताकि पता चल सके कि वह कौन से वार्ड में जा रहा है। बैठक में सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीन शर्मा, डिप्टी मेयर रानी कालड़ा, पार्षद हरमीन कोहली, सविता कांबोज, निर्मल चौहान, प्रिंस डग्गा, अभिषेक मोदगिल, संजीव कुमार, कर्मबीर सेठी, विनोद मरवाह, राम आसरा, विनय कांबोज, देवेंद्र सिंह, संजय राणा, सुरेंद्र शर्मा, संकेत कुमार, वीना शर्मा, ऊषा मौजूद रहे। उधर, पार्षद विनोद मरवाह, निर्मल चौहान ने बताया कि हाउस की बैठक लंबे समय बाद हो रही है। उसमें सभी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। शहर में तीन साल में कोई काम नहीं हुआ है। विकास कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed