फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Became a source of inspiration by rejecting the desire to go abroad

Yamuna Nagar News: विदेश जाने की चाह ठुकराकर बने प्रेरणास्रोत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Became a source of inspiration by rejecting the desire to go abroad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एक तरफ बहुत से युवाओं आंखों में हजारों सपने संजोकर लाखों रुपये लगाकर विदेश का रास्ता पकड़ा बाद में ठोकरें खाने के बाद घर लौटे। वहीं, दूसरी तरफ खेड़ा फार्म का 34 वर्षीय मंदीप कुमार नेट हाउस फार्मिंग में सीजनल खेती से लाखों की कमाई कर युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बने हुए हैं।
2014 में हार्टोन से कंप्यूटर का बेसिक डिप्लोमा करने वाले मंदीप को पढ़ाई पूरी करने के बाद कुवैत, दुबई, इंग्लैंड व अमेरिका में काम कर रहे दोस्तों ने विदेश आकर अच्छा पैसा कमाने का सुझाव दिया, लेकिन मंदीप ने ऑफर ठुकरा दिया। वह घर में रहकर कुछ करना चाहते थे। उन्होंने वर्ष 2024 में ही एक एकड़ में नेट हाउस लगाकर सीजनल खेती का स्टार्टअप शुरू किया। वर्तमान में वह घिया की खेती कर रहे हैं। गर्मियों में वे शिमला मिर्च लगाते हैं। इस तरह वे हर साल खेती से सालाना लाखों रुपये कमा रहे हैं।
विज्ञापन

दोस्तों ने भी शुरू किया स्टार्टअप
मंदीप बताते हैं कि उनके पिता धनीराम भी खुद किसान हैं, लेकिन उनकी आधुनिक खेती से प्रेरित होकर मारवा, सरदेहड़ी व जागधौली के कई दोस्त व रिश्तेदारों ने भी नेट हाउस में आर्गेनिक खेती करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed