फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Beautification of Shaheed Bhagat Singh Chowk started

Yamuna Nagar News: शहीद भगत सिंह चौक का सुंदरीकरण शुरू

Fri, 12 Sep 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 12 Sep 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Beautification of Shaheed Bhagat Singh Chowk started
शहीद भगत सिंह चौक का किया जा रहा नवीनीकरण। संवाद - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के मुख्य भगत सिंह चौक का 15.65 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण किया जा रहा है। चौक आकर्षक लगे इसके लिए लाल रंग का मार्बल लगाया जाएगा। पुराने चौक को तोड़ने के बाद नया चौक बनाया जा रहा है। यह चौक पुराने चौक से सुंदर और आकर्षक बनेगा। चौक के साथ यहां लाइट की व्यवस्था भी होगी।
शहीद भगत सिंह चौक का नौ जनवरी को विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने शिलान्यास किया था। अब चौक के नवनिर्माण का कार्य नगर निगम की ओर से शुरू कर दिया गया है। चौक को नया रूप देने के लिए पुराने चौक को तोड़ गया। मेयर सुमन बहमनी ने बताया कि इसी चौक की तरह उधर चौकों का भी सुंदरीकरण किया जाना है। यह चौक अब सात मीटर की परिधि में बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इसे सुंदर और आकर्षक रूप दिया जाएगा, जिससे यहां से निकलने वाले लोगों को और भी आकर्षक और सुविधाजनक माहौल मिल सके। इस परियोजना से शहर की सुंदरता में वृद्धि होगी और नागरिकों को एक नया अनुभव मिलेगा। मेयर ने बताया कि हमारा प्रयास शहर को सुंदर, व्यवस्थित और बेहतर बनाना है। आमजन की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए हम शहर को सुंदर बनाने में लगे हुए है। शहीद भगत सिंह चौक के बाद महाराणा प्रताप चौक, मधु चौक, प्यारा चौक व अन्य चौकों को सुंदर व आकर्षक रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed