{"_id":"ccb0d864c3cb12328067c67a76770c9e","slug":"beaten-man-35-thousand-snatched","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पीटा, 35 हजार छीने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को पीटा, 35 हजार छीने
यमुनानगर
Updated Wed, 29 Jan 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। जुआ खेलते पकड़े गए युवक के बारे में उसके परिजनों को बताने वाले
विज्ञापन
युवक को पकड़े गए युवक ने पीटकर घायल कर दिया और उससे 35 हजार रुपये छीन
लिए।
घायल युवक को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस घायल युवक का बयान लेने ट्रामा सेंटर पहुंची। राजान गली निवासी नीरज ने बताया कि डीडी अग्रवाल स्कूल के नजदीक पुरानी अनाजमंडी है। यहां रोज ही असामाजिक तत्वाें का जमावड़ा लगा रहता है। वे यहां बैठकर जुआ भी खेलते हैं। सोमवार को पुलिस ने यहां जुआ खेल रहे कुछ युवकों को पकड़ा। इनमें से एक युवक को नीरज जानता था।
नीरज पकड़े गए युवक के घर जाकर उन्हें इसकी जानकारी दी। शाम को जब नीरज अपने घर लौट रहा था तो पुरानी सब्जी मंडी के समीप जुआ खेलते पकड़े गए युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर नीरज को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया और उसकी जेंब में रखे 35 हजार रुपये भी निकाल लिए।