फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Be dedicated to the service of the nation by taking inspiration from great men

महापुरुषों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए रहें समर्पित : अग्नि विजय सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Be dedicated to the service of the nation by taking inspiration from great men
फोटो-35
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। क्षत्रिय एकता महासभा की ओर से टीचर्स कॉलोनी में महाराणा प्रताप जयंती पर कार्यक्रम किया गया। इस मौके मुख्य अतिथि जिला परिषद उपाध्यक्ष अग्नि विजय सिंह ने लोगों से महापुरुषों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने का आह्वान किया गया।
उ्र्रन्होंने कहा कि मातृ भूमि को स्वतंत्र कराने के लिए महाराणा प्रताप मेवाड़ के जंगलों में रहे और कई समस्याओं का सामना कर कसम खाई कि जब तक वह अपने राष्ट्र को आजाद नहीं करवा लेते, तब तक न तो वह महलों में रहेंगे और न बिस्तर पर सोएंगे। न ही सोने-चांदी के बर्तनों में भोजन करेंगे। अकबर ने लगातार छह बार अपने प्रतिनिधियों को महाराणा प्रताप के पास भेजा कि वो उसकी पराधीनता स्वीकार कर लें। परंतु महाराणा प्रताप ने अकबर की पराधीनता कभी स्वीकार नहीं की। ऐसे वीर से प्रेरणा लेकर सभी को राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहना चाहिए।
विज्ञापन


कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि संदीप राणा, विनेश राणा, संजय राणा, मनोज राणा भम्भोली, नितेश राणा, किरणपाल राणा कनालसी रहे। इस मौके पर गायत्री शक्ति पीठ की ओर से पांच कुंडीय यज्ञ किया गया। मंच संचालन नरेश राणा कलावड़ ने किया। पूजा व नीलम पुरी ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए। मौके पर रिटायर्ड डीएसपी जसरथ सिंह, नरेश राठौड, राजिंद्र राणा, मास्टर राजबल, ओमपाल राणा, रजिंद्र राणा अमादलपुर, कुलदीप राणा अमादलपुर, राजकुमार भील छप्पर, नरेश राठौर, मुकेश राणा, लाभ सिंह राणा, रेणू बाला, देवेंद्र राणा, सावित्री रमेश विश्वकर्मा, सर्वेश, सुमन रानी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed