फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Battery of three tractors stolen, farmers jammed, Yamunanagar

तीन ट्रैक्टरों की बैटरी चोरी, किसानों ने लगाया जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Battery of three tractors stolen, farmers jammed, Yamunanagar
बैटरियां चोरी होने के बाद प्रदर्शन करते किसान। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सरस्वती शुगर मिल में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में गन्ना लेकर आ रहे किसानों के ट्रैक्टर सुरक्षित नहीं है। सोमवार की रात मिल की यार्ड से तीन ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी हो गई। किसानों के इसके बारे में मंगलवार सुबह साढ़े तीन बजे पता चला। इससे नाराज किसानोें चौक पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। मिल के अधिकारियों नई बैटरी दिलाने का भरोसा देकर मामला शांत कराया।
दरअसल किसान सोमवार की रात यार्ड में गन्ने से भरी ट्रॉली को खड़ा करने के बाद मिल की कैंटीन में सो रहे थे। इसी दौरान किसान सुखदेव की आंख खुली तो उसने देखा तीन ट्रैक्टरों की बैटरी की कवर उठे है। उन्होंने इसके बारे में यार्ड में तैनात कर्मियों को इसके बारे में सूचना दी। बैटरी चोरी होने के बारे में जैसे ही किसानों को पता चला तो गुस्से में आकर हंगामा कर दिया। पहले तो काफी देर तक मिल की यार्ड में ही किसान हंगामा करते रहे। इसके बाद चौक पर जाकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन

मामले की सूचना मिलने के बाद शुगर मिल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने किसानों को समझाने का प्रयास किया, किंतु किसान बैटरी दिलाने की बात पर अड़ गए। इसके बाद अधिकारी ने किसानों को आधे घंटे के भीतर नई बैटरी दिलाने की बातकर उन्हें शांत किया। इसके बाद किसानों को ट्रैक्टर के लिए नई बैटरियां दिलाई गई। उधर, चोरी की घटना के बाद सिक्योरिटी स्टाफ को बदल दिया गया, उनकी जगह दूसरी कर्मचारियों की नियुक्ति कर दी गई। इसके अलावा यार्ड सुरभा कर्मचारियों संख्या बढ़ा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को समझा दिया है। इसके अलावा वहां के ड्यूटी स्टाफ को बदल दिया गया है। सुरक्षा कर्मियों की संख्या को बढ़ा दिया गया है और रात के समय यार्ड में सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। -डीपी सिंह, सीनियर वाइस प्रेसीडेंट, सरस्वती शुगर मिल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed