फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Basant Panchami celebrations, sky filled with kites

Yamuna Nagar News: वसंत पंचमी की धूम, पतंगों से अटा आसमान

Mon, 03 Feb 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 03 Feb 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Basant Panchami celebrations, sky filled with kites
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



जगाधरी। जिले में वसंत पंचमी का उत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान तड़के ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की लाइन लगना शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पहुंचकर मां सरस्वती की पूजा व स्तुति की। वसंतोत्सव को लेकर जिले के सभी मंदिरों में विशेष प्रबंधन किए गए थे। तमाम मंदिरों में भजन-संकीर्तन, पूजन, हवन, प्रवचन सहित अन्य वैदिक अनुष्ठान करवाए गए। वहीं मंदिरों में भंडारे भी लगाए गए। बच्चों और युवाओं ने जमकर पतंगबाजी की।
घरों में भी लोगों ने मां सरस्वती की पूजा की। जिले में कई स्थानों पर पंडाल लगाकर मां सरस्वती की मूर्ति स्थापित कर सार्वजनिक पूजन कार्यक्रम करवाया। जिसमें काफी संख्या में लोग पहुंचे। स्थापित प्रतिमाओं का सोमवार को यमुना के जल में विसर्जन किया जाएगा। पूजन के दौरान विद्यार्थियों ने मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने पढ़ाई की।
विज्ञापन

मान्यता है कि इस दिन मां सरस्वती की पूजा कर विद्यार्थी उनकी प्रतिमा के सम्मुख अध्ययन करें तो मां प्रसन्न होती हैं। मां सरस्वती बुद्धि व ज्ञान का वरदान देती हैं। इसके अलावा बाजारों में भी वसंत पंचमी उत्सव की खूब धूम व रौनक देखने को मिली। इस दौरान बाजारों में दुकानदारों ने स्टाल लगाकर प्रसाद वितरित किया। जगह-जगह दुकानदारों व संगठनों की ओर से पीले मीठे चावल, लड्डू व अन्य मिष्ठान वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वसंत पंचमी का रंग बाजारों व दुकानों में भी देखने को मिली। दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों पर मां सरस्वती की पूजा की और प्रसाद वितरित किया। इसके अलावा लोगों ने वसंत पंचमी पर खूब धूम मचाई। शहर की दुकानों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। पीले मिष्ठान व वस्तुओं की लोगों ने खरीदारी की।
बच्चों, किशोरों व युवाओं ने पतंग उड़ाकर वसंत पंचमी मनाई। बच्चों के साथ बड़ों में भी पतंगबाजी का उत्साह देखने को मिला। दिनभर लोग पतंगबाजी में व्यस्त नजर आए। घरों की छतों, पार्कों, बगीचों व मैदानों में पतंगबाजी करते लोगों को देखा गया। ऐसे में आसमान रंगबिरंगा नजर आया।

लोगों ने पतंगों, मांझा इत्यादि की खूब खरीदारी की। युवाओं में इसका विशेष रुझान देखने को मिला। युवाओं ने तीन-तीन फीट आकार की पतंगें उड़ाईं। दिन ढलने तक आसमान में पतंगें देखने को मिली। छुट्टी का दिन होने के कारण माता-पिता भी छोटे बच्चों को साथ पतंगबाजी में व्यस्त दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed