{"_id":"67c35c272379c8ad870af526","slug":"barricades-set-up-to-stop-illegal-mining-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-133919-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: अवैध खनन रोकने के लिए लगाए नाके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: अवैध खनन रोकने के लिए लगाए नाके
Sun, 02 Mar 2025 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर/छछरौली। जिले में किसी भी रूप से अवैध खनन रोकने की कवायद शुरू की गई है। इसके लिए खनन विभाग ने पुलिस व पंचायत विभाग के साथ मिलकर क्षेत्र में कई स्थानों पर नाकाबंदी कर जांच की जा रही है।
एसडीएम छछरौली रोहित कुमार ने बताया कि जिले में अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। पंचायत विभाग, खनन विभाग और पुलिस विभाग के अधिकारियों द्वारा छछरौली अनाज मंडी, ताहरपुर, इब्राहिमपुर, भूड़कलां, प्रताप नगर, जयधरी नहर पुल के पास समेत कई स्थानों पर नाका लगाकर खनन परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि उपरोक्त सभी नाकों पर टीमों को मुस्तैद रहने और निष्ठा से कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
अवैध खनन एवं परिवहन को रोकने के लिए सभी टीमें काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि खनन विभाग के अधिकारी दिन रात हर खनन गतिविधि व खनिज वाहनों की परिस्थिति पर नजर रखे हुए हैं। विदित है कि हरियाणा सरकार अवैध खनन के प्रति गंभीर है। इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा अवैध खनन रोकने के लिए नाके लगाकर निरंतर चेकिंग की जा रही है। खनन विभाग एवं पुलिस की चैकिंग टीम बनाई गई है, जिसके चलते अवैध खनन पर अंकुश लगाया जा रहा है।