फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bank worker dies in car collision, Yamunanagar

कार की टक्कर से बैंककर्मी की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bank worker dies in car collision, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 344 पर फूसगढ़ चौक के पास कार की टक्कर से बाइक सवार बैंककर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
करनाल के गांव उडाना निवासी राजेंद्र शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका बड़ा भाई विजय पाल दत्त कोऑपरेटिव सोसायटी बैंक इन्द्री में नौकरी करता था। उसका भाई विजय पाल दत्त शनिवार को अपनी बाइक पर सवार होकर अपने निजी काम से जगाधरी वर्कशाप आ रहा था। दोपहर बाद करीब तीन बजे जब उसका भाई राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 344 पर गांव फुसगढ़ चौक पर पहुंचा तो पीछे से तेज रफ्तार आ रही कार ने उसके भाई की बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

टक्कर लगते ही उसका भाई बाइक समेत सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने कार का नंबर नोट किया। आसपास के लोगों ने उसके भाई को अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने उसके भाई को मृत घोषित किया। आरोपी कार चालक की पहचान यूपी के सहारनपुर के गांव परागपुर निवासी मनोज कुमार के रूप में हुई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed