फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bank siren blared for 45 minutes; neither police nor staff arrived.

Yamuna Nagar News: 45 मिनट तक बजता रहा बैंक का सायरन, न पुलिस पहुंची न कर्मचारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Bank siren blared for 45 minutes; neither police nor staff arrived.
साढौरा एसबीआई की ब्रांच। संवाद - फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। पुरानी सब्जी मंडी स्थित एसबीआई बैंक शाखा का सायरन सोमवार रात करीब 9 बजे अचानक बजने लगा। तेज आवाज में करीब 45 मिनट तक लगातार सायरन बजता रहा, लेकिन मौके पर न तो पुलिस पहुंची और न ही बैंक का कोई कर्मचारी पहुंचा। बाद में राहगीरों की सूचना पर एटीएम पर तैनात गार्ड ने मौके पर पहुंचकर बैंक परिसर खोलकर सायरन बंद किया।
स्थानीय निवासी प्रभजोत सिंह सेठी और प्रदीप चौहान ने बताया कि रात में अचानक बैंक का सायरन तेज आवाज में बजने लगा। इससे आसपास से गुजर रहे लोग घबरा गए। उनका कहना है कि बैंक से थोड़ी दूरी पर थाना होने के बावजूद सायरन बजने की आवाज सुनकर भी पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। कस्बे में रहने वाले बैंक कर्मचारियों ने भी सायरन बजने की सूचना पर मौके पर पहुंचने की जहमत नहीं उठाई। लोगों ने कहा कि यदि बैंक में वास्तव में चोरी या अन्य कोई अनहोनी हुई होती तो पुलिस और बैंक कर्मचारियों की यह लापरवाही गंभीर परेशानी का कारण बन सकती थी।
विज्ञापन

लोगों के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले भी बैंक का सायरन इसी तरह अचानक बजने लगा था। बैंक प्रबंधक निमाई जोशी ने बताया कि तकनीकी खामी के कारण सायरन बजने लगा था। मामले की जांच कराई जाएगी और तकनीकी समस्या को ठीक करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed