{"_id":"616892956224da322d2d136a","slug":"bank-installments-not-paid-after-buying-tanker-case-registered-yamuna-nagar-news-knl86534194","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंकर खरीदने के बाद नहीं भरी बैंक की किस्तें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टैंकर खरीदने के बाद नहीं भरी बैंक की किस्तें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रादौर के धोबी मोहल्ला निवासी सतिंद्र कुमार से चार लोगों ने अशोका लीलैंड टैंकर खरीद लिया। बाद में उन्होंने बैंक की किस्त नहीं भरी। जब सतिंद्र ने आरोपियों को बैंक की किस्त भरने के लिए कहा तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
रादौर के धोबी मोहल्ला निवासी सतिंदर कुमार ने शहर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने कुछ साल पहले टैंकर खरीदा था। जिसे उसने एचडीएफसी बैंक से फाइनेंस करवाया था। टैंकर की 37 माह की किस्तें 18400 रुपये बनी। मगर कुछ समय बाद उसे टैंकर बेचना पड़ा। उसकी जावेद उर्फ बॉबी, असलम, तैयब व छछरौली निवासी प्रधान से टैंकर का सौदा तय हो गया। आरोपियों ने उसे 40 हजार रुपये नगद तथा कैंटर की सभी किस्तें भरने का आश्वासन दिया। आरोपियों ने बाद में टैंकर की किस्त नहीं भरी। जब उसने इस बारे आरोपियों से बात की तो आरोपियों ने टैंकर की किस्तें भरने से साफ मना कर दिया। उसने एक बार फिर आरोपियों से टैंकर की किस्त भरने के लिए कहा उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी। शहर थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।