{"_id":"69a096fc98c3db904d0b1a35","slug":"balanced-lifestyle-is-the-need-of-the-hour-monica-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152018-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"संतुलित जीवनशैली समय की आवश्यकता : मोनिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संतुलित जीवनशैली समय की आवश्यकता : मोनिका
Fri, 27 Feb 2026 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
एनएसएस शिविर में छात्राओं को शपथ दिलाती शिक्षिका। कॉलेज
- फोटो : मृतक राजेश दीक्षित।
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। हिन्दू गर्ल्स कॉलेज की एनएसएस यूनिट की ओर से योग, ध्यान और डिजिटल डिटॉक्स विषय पर एक दिवसीय शिविर लगाया गया। प्राचार्या मोनिका खुराना ने छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तेज रफ्तार और डिजिटल युग में संतुलित जीवनशैली अपनाना समय की आवश्यकता है।
उन्होंने स्क्रीन टाइम कम करने और नियमित योग-ध्यान को दिनचर्या में शामिल करने पर जोर दिया। एनएसएस अधिकारी डॉ. नितिका त्रिवेदी ने विषय से संबंधित वीडियो दिखाकर छात्राओं को प्रेरित किया और बताया कि ध्यान व योग से मानसिक शांति और ऊर्जा मिलती है। शिविर में सहज योग संकाय की टीम ने भी भाग लिया।
डॉ. रेखा कौशिक, सीमा मकड़, प्रवीन कांबोज और साहिल ने योग व ध्यान पर व्याख्यान देकर विशेष ध्यान सत्र आयोजित कराया। शिविर के दौरान छात्राओं को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचने, शारीरिक गतिविधियों, पठन-पाठन और पारिवारिक मेलजोल के लिए समय निकालने की शपथ दिलाई गई। डिजिटल डिटॉक्स पर पोस्टर प्रदर्शनी भी लगाई गई।