फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Bad, bad glasses like a doctor standing outside the house

घर के बाहर खड़ी डाक्टर की कार में तोड़फोड़, आईपैड व ब्रांडेड चश्मे चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Bad, bad glasses like a doctor standing outside the house
यमुनानगर। पूर्ण विहार कॉलोनी में डॉक्टर नवनीत जैन के घर के बाहर खड़ी उनकी कार में अज्ञात बदमाशों ने तोड़फोड़ कर आईपैड व 10 ब्रांडेड चश्मे चोरी कर लिए। इससे डॉक्टर को एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। पुलिस ने मामले में अज्ञात पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूर्ण विहार निवासी डॉ. नवनीत जैन ने सेक्टर-17 थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका रेलवे रोड पर अपना अस्पताल है। रोज की तरह अस्पताल से साढे़ 10 बजे के करीब वह अपने घर आया था। उसने अपनी होंडा सिविक कार को घर के बाहर पार्क किया था। सुबह सात बजे के करीब जब वह जागा तो उसने देखा कि उसकी कार की अगली सीट की बाई तरफ की खिड़की टूटी थी। वहीं पिछली सीट का बाई तरफ का शीशा भी टूटा हुआ था। जांच करने पर कार के अंदर से 10 ब्रांडेड चश्मे, एक आईपैड व अन्य सामान गायब था। चोरी हुए सामान की कीमत करीब 60 हजार रुपये थी। उसका कुल नुकसान एक लाख रुपये से अधिक का हुआ है। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। अर्जुन नगर चौकी इंचार्ज वेदपाल का कहना है कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed