फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Babli's first place in Wrestling Federation Cup

Yamuna Nagar News: कुश्ती फेडरेशन कप में बबली का पहला स्थान

Wed, 01 May 2024 04:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 01 May 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Babli's first place in Wrestling Federation Cup
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की छात्रा बबली ने राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती फेडरेशन कप प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। बबली की इस उपलब्धि के कॉलेज में हर्ष का माहौल है।
कॉलेज की शारीरिक शिक्षा विभाग अध्यक्ष डॉक्टर मीनाक्षी गुप्ता ने जानकारी दी कि यह प्रतियोगिता 24 से 26 अप्रैल तक वाराणसी उत्तर प्रदेश में आयोजित हुई थी। जिसमें कॉलेज की कुश्ती खिलाड़ी बबली ने 55 किलोग्राम वर्ग कुश्ती प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर कॉलेज का गौरव बढ़ाया है।
विज्ञापन

इसी सत्र में बबली ने हरियाणा राज्य कुश्ती प्रतियोगिता में रजत पदक जीता एवं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में भी रजत पदक जीत कर शानदार विजय प्राप्त की थी। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ वरिंदर गांधी और कॉलेज प्रिंसिपल डॉ हरविंदर कौर की ओर से बबली का स्वागत कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed