{"_id":"6935cf538f95df620d01cbea","slug":"baba-saheb-is-a-source-of-inspiration-for-the-entire-nation-nirmaldas-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-147888-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा साहेब समूचे राष्ट्र के प्रेरणास्रोत : निर्मलदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा साहेब समूचे राष्ट्र के प्रेरणास्रोत : निर्मलदास
Mon, 08 Dec 2025 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 08 Dec 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
डेरा बाबा लाल दास कपालमोचन में कार्यक्रम के दौरान मौजूद संत व अन्य। आयोजक
- फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस के अवसर पर श्री गुरु रविदास मंदिर, डेरा बाबा लाल दास, कपाल मोचन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान गद्दीनशीन संत निर्मलदास महाराज ने संगत को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर केवल एक समुदाय के नहीं बल्कि समूचे राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने कहा बाबा साहेब ने सदियों से उपेक्षित, शोषित और वंचित वर्गों को अधिकार और सम्मान दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने भारतीय संविधान के माध्यम से सबको समान अवसर, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार देकर देश की नींव को मजबूत बनाया। बाबा साहेब शिक्षा को समाज की तरक्की का सबसे बड़ा हथियार मानते थे।
उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का संदेश था कि शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो। अगर समाज को आगे बढ़ाना है तो हर घर में शिक्षा को प्राथमिकता देनी होगी। इस अवसर पर डेरा प्रबंधक अमरनाथ ग्यासड़ा, जिला परिषद सदस्य सुमन गोलनी, डॉ. सतपाल, महेंद्र नागरा, रामचंद्र, रमेश मास्टर, रामकिशन, राजकुमार, ताराचंद, लालचंद, ऋषिपाल ककडोनी, प्रमोद कुमार, गुरनाम सिंह, पूर्व डीएसपी फूल सिंह आदि मौजूद रहे।