{"_id":"67c9ed0e6f6f014dd203cc37","slug":"awareness-about-cleanliness-was-raised-by-organising-a-bicycle-rally-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-134151-2025-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: साइकिल रैली निकाल जगाई स्वच्छता की अलख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: साइकिल रैली निकाल जगाई स्वच्छता की अलख
Fri, 07 Mar 2025 12:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 07 Mar 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण में सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग के लिए नगर निगम की ओर से वीरवार को शहर में स्वच्छता के प्रति शहरवासियों को जागरूक करने के लिए साइकिल रैली निकाली गई। निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर निकाली गई रैली में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
नेहरू पार्क से अतिरिक्त निगमायुक्त डा. विजय पाल यादव के नेतृत्व में निकाली गई साइकिल रैली को दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल रविंदर कौर ने हरी झंडी देकर रवाना किया। रैली में एमएलएन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, न्यू रामा कृष्णा पब्लिक स्कूल, राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल और दयानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
रैली के दौरान विद्यार्थियों ने स्वच्छता है हम सबकी जिम्मेवारी, रिड्यूस, रीयूज, रिसाइकल की नीति अपनाकर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग दें, व्यवहार में बदलाव की करो तैयारी, यमुना नदी में केमिकल युक्त सामग्री और कूडा न डाले, घर के किचन वेस्ट से खाद बनाए और रूफ गार्डनिंग अवश्य करें आदि नारे लिखे पोस्टर व तख्तियां लेकर शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। रैली नेहरू पार्क से शुरू होकर मेट्रो होटल, वर्कशॉप रोड से होते हुए नगर निगम कार्यालय पर समाप्त हुई।