फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Awaken the students against drugs

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों में नशे के खिलाफ जगाएं अलख

Wed, 12 Jul 2023 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 12 Jul 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
Awaken the students against drugs
स्कूलों में नशा विरोधी मुहिम चलाई जाए। इस दौरान विद्यार्थियों में नशे के खिलाफ अलख जगाकर दुष्प्रभाव बताए जाएं। यह निर्देश डीसी राहुल हुड्डा ने अधिकारियों को लघु सचिवालय में बैठक के दौरान दिए।
विज्ञापन

उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को स्कूलों में नशा विरोधी अभियान चलाए जाने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि स्कूलों में वीडियो, टेलीफिल्म दिखाकर विद्यार्थियों को मादक पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाए। डीसी ने मुख्य सचिव की नार्को कोऑर्डिनेशन की वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के बाद अधिकारियों से कहा कि जिले में ड्रग्स माफिया सक्रिय हैं। इन माफियाओं पर पुलिस ने शिकंजा कसा है, लेकिन फिर भी यह कहीं न कहीं अपने कार्य में सफल हो रहे हैं।
विज्ञापन

हमें युवाओं को ड्रग्स माफियाओं से बचाना है। इसके लिए जरूरी है कि स्कूलों में विद्यार्थियों को ड्रग्स से होने वाली हानियों के बारे में जागरूक किया जाए। निजी स्कूलों में भी अधिक से अधिक खेल व मनोरंजन की गतिविधियां करवाई जाएं, ताकि विद्यार्थियों का मन व दिमाग व्यस्त रहे। डीसी ने खेल अधिकारी को निर्देश दिए कि जिले में जो भी व्यक्ति नशे का आदि है, उसे पुलिस ने चिह्नित किया है, ऐसे लोगों को नशे से दूर करने उन्हें खेलों से जोड़ा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी ने सिविल सर्जन से कहा कि नशे के लती लोगों के इलाज के लिए व्यवस्था बनाए। यदि इसके लिए चिकित्सकों की आवश्यकता है तो मुख्यालय को लिखें। एसपी मोहित हांडा ने कहा कि अध्यापक अपने स्कूल के विद्यार्थियों से बातचीत करें और पता करें कि आसपास कोई नशा तस्कर है। यदि कोई जानकारी मिलती है, तो सीधा पुलिस तक पहुंचाएं। इस मौके पर जिला परिषद के सीईओ नवीन आहूजा, सीएमओ डॉ. मनजीत सिंह, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. विनोद पुंडीर, डीआईओ विनय गुलाटी, डिप्टी डीईओ शिव कुमार धीमान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed