गांव शाहपुर के मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मी लड़की ने रोईंग की नेशनल प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीत कर अपने गांव ,माता पिता का नाम रोशन कर दिया। अविनाश कौर ने 40 नेशनल जूनियर रोईंग प्रतियोगिता के अंडर 18 वर्ग के सिंगल एकल वर्ग में सिल्वर मेडल जीत हासिल की है। मेडल मिलने की खबर लगते ही घर में बधाई देने वालों का तांता लग गया। लड़की के दादा सरपंच अमरीक सिंह ने बताया कि अविनाश कौर दसवीं कक्षा की छात्रा है और कक्षा तीसरी से ही अविनाश को खेलों के प्रति गहरी रूचि रही हे। खेलों में बेहतर प्रदर्शन को लेकर वह अपने पिता व कोच इन्द्रपाल सिंह के मार्ग दर्शन में दिन रात कडी मेहनत करती रही है। उन्होंने बताया कि पिछल दिनों 11 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक भोपाल में 40 नेशनल जूनियर रोईंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पूरे देश के लगभग तीस सौ से अधिक खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्गों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अविनाश कौर ने हरियाणा प्रदेश की अेार से खेलते हुए अंडर 18 वर्ग के एकल वर्ग में सिल्वर मेडल हासिल किया।
अविनाश कौर के पिता व कोच इन्द्रपाल सिंह ने बताया कि अविनाश कौर ने मार्च महीने में एशियन इंडोर चैपियनशिप के जूनियर वर्ग के सिंगल, डबल व मिक्स पेयर में गोल्ड मेडल हासिल किया, पिछले वर्ष सितंबर माह में 27वीं नेशनल रोईगिं प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में डबल वर्ग में जींद की अनु के साथ सिल्वर मेडल हासिल किया। सितंबर माह में 4 इंडोर रोईंग चैंपियनशिप में सिंगल वर्ग में गोल्ड, मिक्स पेयर में सिल्वर मेडल हासिल किया। इन्द्रपाल सिंह ने बताया कि अविनश कौर जूनियर एशियन चैपियनशीप की तैयारी में जुट जाएगी।