फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Avatar's nephew, accused of murder, remains at large

Yamuna Nagar News: अवतार का हत्यारोपी भतीजा पकड़ से दूर

Sun, 14 Dec 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 14 Dec 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Avatar's nephew, accused of murder, remains at large
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांव तलाकौर निवासी अवतार सिंह के हत्यारोपी भतीजा सुखजीत उर्फ डिंपल पुलिस की गिरफ्त से दूर है। पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही, मगर आरोपी का कोई सुराग नहीं लग रहा है। हत्याकांड को छह दिन बीत चुके हैं। वहीं मृतक अवतार के माता-पिता पुलिस ने न्याय की आस लगाए बैठे हैं।
पुलिस का दावा है एक या दो दिन में हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शनिवार को भी थाना छप्पर पुलिस ने कई जगहों पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस को हत्यारोपी के छिपने की कुछ जानकारी हाथ लगी है। बता दें मृतक अवतार सिंह व आरोपी सुखजीत रिश्ते में चाचा-भतीजा हैं। वीरवार को उनमें रंजिश के चलते झगड़ा हो गया था। इस दौरान आरोपी सुखजीत ने कृपाण से चाचा अवतार सिंह पर हमला कर दिया था।
विज्ञापन

इसमें वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया था। उसे सरस्वती नगर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया था, जहां उसे उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया। परंतु, शुक्रवार सुबह अवतार सिंह अपने कमरे में मृत मिला था। तब थाना छप्पर पुलिस ने मृतक के पिता सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर आरोपी सुखजीत उर्फ डिंपल के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की हुई है। उधर, थाना छप्पर के प्रभारी सुमित कांबोज मामले में लगातार दबिश दे रही है, शनिवार को भी कई जगहों पर दबिश दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed