Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Auto driver dropped the delivery on the road

Yamuna Nagar News: ऑटो चालक ने उतारा सड़क पर हुआ प्रसव

Fri, 14 Mar 2025 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 14 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Auto driver dropped the delivery on the road
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के भाई कन्हैया साहिब चौक पर गर्भवती ने बच्चे को जन्म दे दिया। महिला सहारनपुर से ऑटो में तीर्थ नगर में अपनी ननद के पास आ रही थी। राहगीरों की मदद से महिला को जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां पर जच्चा व बच्चा का उपचार किया जा रहा है। दोनों पूरी तरह से ठीक हैं।
तीर्थ नगर निवासी विमला ने बताया कि उसकी भाभी 21 वर्षीय आरती जिला फतेहाबाद के टोहाना में रहती हैं। आरती नौ माह की गर्भवती थी। कुछ दिनों से सहारनपुर में उसकी बड़ी बहन के घर पर गई थी। बुधवार शाम आरती सहारनपुर से ऑटो में बैठ कर तीर्थ नगर में उसके पास आ रही थी। जैसे ही वह यमुनानगर में पहुंची तो आरती को प्रसव पीड़ा होने लगी।
विज्ञापन

इस पर ऑटो चालक उसे सीधे जिला नागरिक अस्पताल में ले जाने लगा। ऑटो चालक सहारनपुर का रहने वाला था, इसलिए उसे अस्पताल के बारे में जानकारी नहीं थी। चालक आरती को भाई कन्हैया साहिब चौक ही उतार कर चला गया। इसके बाद वह भी चौक पर पहुंच गई। इसी दौरान आरती के पेट में तेज दर्द होने लगा और उसने सड़क पर ही बेटे को जन्म दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वह राहगीरों की मदद से उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गई। वहां पर उसे भर्ती कराया गया। विमला ने बताया कि वह एंबुलेंस के लिए फोन करते रही। हर बार कंट्रोल रूम का नंबर व्यस्त आता रहा। इसलिए वह उसे ई-रिक्शा में बैठाकर अस्पताल में लेकर गई। आरती के पास पहले एक लड़की है।

मुकंद लाल जिला नागरिक अस्पताल की पीएमओ डॉ. नवजोत किरन टिवाना का कहना है कि रोड साइड डिलीवरी का एक केस बुधवार रात अस्पताल में आया था। दोनों की अस्पताल में देखरेख हो रही है। दोनों पूरी तरह से स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed