फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Auto carrying students overturned, six injured

Yamuna Nagar News: विद्यार्थियों को ले जा रहा ऑटो पलटा, छह घायल

Tue, 06 May 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 06 May 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Auto carrying students overturned, six injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

व्यासपुर। विद्यार्थियों को स्कूल लेकर जा रहे ऑटो का एक्सेल सोमवार की सुबह जगाधरी स्टेट हाईवे पर पुराना पेट्रोल पंप के पास टूट गया। इससे अनियंत्रित होकर ऑटो सड़क पर पलट गया। हादसे में छह विद्यार्थियों को चोट आई। राहगीरों व दुकानदारों ने चोटिल विद्यार्थियों को ऑटो से बाहर निकाला। सरकारी एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व्यासपुर ले जाया गया।
व्यासपुर के पीएमश्री राजकीय आदर्श संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कस्बा के अलावा कई किलोमीटर दूर स्थित गांवों के बच्चे भी पढ़ने के लिए आते हैं। सोमवार सुबह स्कूल की दूसरी कक्षा में पढ़ने वाला हरनौली गांव का अवि सिंह, सातवीं कक्षा का मामली निवासी भारत, पांचवीं कक्षा का अरनौली निवासी नक्ष, नौवीं कक्षा का जटहेड़ी निवासी अरविंद, सातवीं कक्षा का जटहेड़ी का गोपाल व नौवीं की छात्रा मामली निवासी सिमरन स्कूल जा रहे थे।
विज्ञापन

बच्चों को रोजाना स्कूल छोड़ने व ले जाने के लिए अभिभावकों ने अपने स्तर पर ऑटो लगा रखा है। ऑटो चालक मंजीत सिंह प्रतिदिन की तरह उन्हें अपने ऑटो में स्कूल लेकर जा रहा था। ऑटो में इन समेत कुल 11 बच्चे थे। मंजीत सिंह ने बताया कि जैसे ही वह व्यासपुर में पुराना पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचा तो सामने बाइक सवार तेज गति से आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे बचाने के लिए जैसे ही उसने ऑटो को एक तरफ मोड़ा तो ऑटो का एक्सल टूट गया। अचानक जोर से झटका लगने से ऑटो सड़क पर ही पलट गया। अंदर फंसे विद्यार्थियों ने चिल्लाना व रोना शुरू कर दिया। हादसे में गोपाल व सिमरन को सिर व बाजू पर अधिक चोटे आई। जबकि अवि सिंह, भारत, नक्ष, अरविंद को मामूली चोट आई। सड़क से जा रहे अन्य वाहन चालकों ने बच्चों को ऑटो से निकाला और एंबुलेंस को बुलाया।
विद्यार्थियों को चोट लगने की सूचना पाते ही राजकीय स्कूल से स्टाफ भी अस्पताल में पहुंच गया। चोटिल बच्चों को उपचार के बाद उनके घर भेज दिया गया। एक विद्यार्थी को परिजन निजी अस्पताल में लेकर चले गए। गनीमत रही की बड़ा हादसा होने से बच गया, क्योंकि 24 घंटे स्टेट हाईवे पर डंपर, ट्रक व ट्राले चलते हैं। यदि उस वक्त पीछे से बड़ा वाहन आ रहा होता तो कुछ भी हो सकता था।

अभिभावकों की अटक गई थी सांसें
ऑटो पलटने से हुए हादसे में बच्चों को भले ही थोड़ी चोट लगी हो, लेकिन इसकी सूचना मिलते ही उनके अभिभावकों की सांस जरूर अटक गई थी। जैसे ही ऑटो चालक ने हादसे की सूचना घायल बच्चों के अभिभावकों को दी तो वह बिना देरी किए व्यासपुर पहुंच गए। एक-एक बच्चे के घर से कई लोग अस्पताल में पहुंची। कुछ बच्चों के तो पड़ोसी भी अस्पताल पहुंचे। जटहेड़ी निवासी रोहित कुमार के दो लड़के अरविंद्र व गोपाल को ऑटो में चोट लगी। जब उन्होंने दोनों बच्चों को सकुशल देखा तब उनकी सांस में सांस आई। यही हाल अन्य बच्चों के माता-पिता का भी था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed